CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:28:25

जंतर-मंतर पर देश के रेसलर्स का धरना जारी

27-04-2023, Thursday

बृजभूषण पर FIR से पहले जांच जरूरी : केंद्र

बहनें रो रहीं, आइए साथ दें : प्रियंका गांधी

भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना आज गुरुवार को पांचवें दिन भी जारी है। देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने से पहले प्रारंभिक जांच करनी बहुत जरूरी है।
वहीं कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी ने अपील की है कि पहलवानों का साथ दें। इसी बीच धरना स्थल पर राजस्थान से चलकर दिल्ली पहुंचे जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी खिलाड़ियों का समर्थन किया।