CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:09

केजरीवाल के बंगले पर 45 करोड़ खर्च हुए : BJP

27-04-2023, Thursday

PM के घर पर तो 500 करोड़ लगे : AAP

10 लाख का सूट पहनते हैं देश के प्रधानमंत्री : AAP

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने यह दावा किया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का घर और ऑफिस सजाने में 45 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। केजरीवाल घर नहीं, शीश महल में रहते हैं। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। सचदेवा के आरोप पर आम आदमी पार्टी के नेता सांसद संजय सिंह ने जवाब दिया है।
संजय सिंह ने कहा की प्रधानमंत्री का घर ठीक करने में 500 करोड़ रुपए लगे। 8400 करोड़ का जहाज खरीदा गया। PM 12 करोड़ की कार से चलते हैं। सवा लाख रुपए के पेन से लिखते हैं। 10 लाख का सूट और 1.6 लाख का चश्मा पहनते हैं। इस पर तो भाजपा ने कभी सवाल नहीं उठाया।