CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:46

भारत की 12 हजार सरकारी वेबसाइट हैकर्स के निशाने पर

15-04-2023, Saturday

हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया ग्रुप के दावे के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया अलर्ट

भारत की 12 हजार सरकारी वेबसाइट्स एक हैकर ग्रुप के टारगेट पर हैं। ‘हैक्टिविस्ट इंडोनेशिया’ नाम के ग्रुप ने भारतीय सरकारी वेबसाइटों की एक लिस्ट जारी करने का दावा किया है, जिन पर वह आने वाले दिनों में साइबर अटैक कर सकता है।

गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर ने गुरुवार (13 अप्रैल) को साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा था कि, ‘यह देखा जा रहा है कि राज्य और केंद्र सरकार को टारगेट किया गया है।’

अलर्ट सभी एजेंसियों, केंद्र और राज्य सरकार के विंग को सर्कुलेट किया गया है। हालांकि, भारत सरकार की वेबसाइट्स ‘अपडेट’ और ‘केपेबल’ हैं, जो इस तरह के खतरों से निपट सकती हैं। रिपोर्ट में सरकारी अधिकारियों को इससे बचने के उपायों की जानकारी भी दी है।