CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:06:09

कर्नाटक में BJP ने जारी की 189 कैंडिडेट की लिस्ट

12-04-2023, Wednesday

लिस्ट में सिर्फ 8 महिलाएं, 52 नए नाम

शेट्‌टार की नाराजगी पर पार्टी बोली- उन्हें मना लेंगे

भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 189 कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सिर्फ 8 महिलाएं हैं। CM बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र अपने पिता के शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। अब सिर्फ 34 नामों का ऐलान होना बाकी है। सीएम बोम्मई ने कहा- दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी की जाएगी।BJP ने OBC से 32, SC से 30, ST से 16 और 5 वकीलों को टिकट दिया है।
कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार के तेवर बगावती नजर आ रहे हैं। पार्टी ने उन्हें खुद चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा करने को कहा था, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। वे चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं। इस पर मीडिया ने सवाल किया तो प्रधान ने कहा- पार्टी उन्हें मना लेगी।