CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:12

सांसदी खत्म होने के बाद आया राहुल गांधी का ट्वीट

25-03-2023, Saturday

भारत की आवाज के लिए लड़ रहा, हर कीमत चुकाने को तैयार

संसद सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल गांधी का नाम लोकसभा की वेबसाइट से हटा दिया गया है। राहुल ने फैसले के करीब 3 घंटे बाद ट्वीट कर लिखा- मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं। इधर, राहुल के समर्थन में देशभर में पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। साथ ही सोशल मीडिया पर ”डरो मत” कैंपेन शुरु किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने सोमवार से “संविधान बचाओ” आंदोलन का ऐलान किया है। यह निर्णय शुक्रवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया।

मीटिंग के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- हमारी रगों में शहीदों का खून है, जो इस देश के लिए बहा है। हम डट कर लड़ेंगे, हम डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने अडाणी-मोदी के संबंधों पर सवाल किया था। सरकार इसका जवाब देना नहीं चाहती। राहुल के खिलाफ एक्शन इसी सवाल का नतीजा है।