CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 11, 2024

ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने सूर्यकुमार

25-01-23

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज का दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया है, क्योंकि आज पहला भारतीय बल्लेबाज आईसीसी की मेंस T – 20 का प्लेयर ऑफ द ईयर बना है।

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ICC मेंस टी-20 प्लेयर ऑफ ईयर बने हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आज बुधवार को यह घोषणा की। ICC के इस खिताब के दावेदारों में इंग्लिश बल्लेबाज सैम करन, पाकिस्तानी विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान और जिम्बाब्वे के ऑलराउंडर सिंकदर रजा भी थे।

सूर्यकुमार साल 2022 में टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी हैं। उन्होंने 31 मैचों में 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। इनमें दो सेंचुरी और 9 हाफ सेंचुरी भी शामिल है।वे किसी एक साल में इस फॉर्मेट में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले पाकिस्तान के विकेटकीपर बैटर मोहम्मद रिजवान ने 2021 में 26 पारियों में 1326 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने 2022 में 68 टी-20 छक्के भी जड़े। जो एक साल इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।

पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में सूर्या का स्ट्राइक रेट सबसे ज्यादा 189.9 रहा है। उन्होंने टूर्नामेंट में 239 रन बनाए थे। वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वे तीसरे नंबर पर रहे थे। विराट कोहली 296 रन बनाकर टॉप पर थे। सूर्या ने टूर्नामेंट में 3 हाफ सेंचुरी लगाई थी।

भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए आज दूसरी खुशखबरी भी आई।भारत के मोहम्मद सिराज दुनिया के नंबर-1 वनडे गेंदबाज बन गए हैं। बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में सिराज 729 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड (727 पॉइंट्स) दूसरे स्थान पर और न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (708 पॉइंट्स) तीसरे स्थान पर हैं।