CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 1   1:36:18

गुजरात मे जीती BJP के लिए UP के सीतापुर में जीत का जश्न

08-12-2022, Thursday

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुजरात विधानसभा चुनाव की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आज भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया।यहां भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को पीछे छोड़ते हुए भव्य जीत हासिल की और पूर्ण बहुमत से जनता का विश्वास जीता।इस जीत की खुशी देशभर में मनाई गई।उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गुजरात चुनाव की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखने मिला। लालबाग चौराहे पर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।भाजपा के नगर अध्यक्ष आकाश बजरंगी की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी की जीत की खुशी मनाई।