CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 11, 2024

AAP पार्टी की राष्ट्रीय पार्टी बनने की महत्वाकांक्षा क्या गुजरात से पूरी होगी ?

03-12-2022, Sunday

गुजरात विधानसभा चुनाव को जीतने आप पार्टी ने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है।इसका उद्देश्य है गुजरात राज्य में सत्ता हासिल करना। रणनीति के अनुसार गुजरात राज्य में आप पार्टी सत्ता हासिल करती है तो वह एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में घोषित हो जाएगी।
गुजरात राज्य विधानसभा 2022 में इस बार भाजपा ,कांग्रेस के साथ आप पार्टी भी उभर कर आई है। भाजपा और कांग्रेस के साथ-साथ आप पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी। चुनाव अभियान में आप पार्टी ने अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है। गुजरात में जीतना केजरीवाल का उद्देश्य है। जिसकी वजह है, 2024 के लोकसभा चुनाव। यदि गुजरात में आप पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो, 2024 के लोकसभा चुनावो तक खुद को राष्ट्रीय पार्टी के रूप में प्रस्तुत करना केजरीवाल की महत्वाकांक्षा है।
वर्ष 2012 में आप पार्टी को उभरकर आई। 2014 में 400 उम्मीदवारों के साथ वे लोकसभा चुनाव लड़े।वाराणसी से वे स्वयं मोदी के खिलाफ खड़े हुए,पर 3 लाख वोटों से वह हार गए थे। वैसे उस समय वाराणसी में उनकी हार तकरीबन निश्चित ही थी ।केवल पंजाब में उस समय चार बैठकें आप पार्टी ने जीती थी। 2019 तक आप पार्टी का ध्येय निश्चित हो गया ।9 राज्य, केंद्र शासित प्रदेशों में 40 सीट पर आप पार्टी चुनाव लडी,पंजाब की एक सीट छोड़कर सभी जगह हार हुई।बाद ने पंजाब में कांग्रेस के आंतरिक झगड़ों को लेकर विधानसभा चुनाव हुए, और यहां पर आप पार्टी ने शानदार जीत पाकर सत्ता हासिल की।
चुनाव आयोग के नीति नियम अनुसार सितंबर 2021 तक ECI के आंकड़ों के अनुसार देश में 8 राष्ट्रीय पार्टियां, 54 क्षेत्रीय दल, 20796 पंजीकृत और गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल है। 8 राष्ट्रीय दलों में भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, बहुजन समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस, नेशनल पीपल्स पार्टी (NDP) है।NDP सबसे नई राष्ट्रवादी पार्टी है, जिसको 2019 में मान्यता प्राप्त हुई है।
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए बहुत ही आसान तरीका अख्तियार किया है।चार राज्य में सत्ता हासिल कर राज्य पार्टी बनना उद्देश्य है।फिलहाल आप पार्टी की दिल्ली , पंजाब में सत्ता है। गोवा में 6.8% मतों के साथ 2 सीटों पर आप पार्टी जीती। और अगस्त में ECI ने ऐलान किया कि आप पार्टी गोवा में भी एक मान्यता प्राप्त पार्टी बन गई है । यूं अब आप पार्टी ने तीन राज्यों में अपना पैर जमा लिया है। इस पर केजरीवाल ने ट्वीट किया कि अगर हम एक और राज्य में मान्यता प्राप्त कर लेते हैं, तो हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी घोषित कर दिए जाएंगे ।इसलिए आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ऊर्जा झोंक दी है ।अगर गुजरात में आप पार्टी सफल रही तो वह एक राष्ट्रीय पार्टी बन सकती है।
सबसे बड़ा लेकिन तो यह है कि क्या मोदी का गुजरात,जो भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां केजरीवाल सेंध लगा पाएंगे?कल 5 दिसंबर को गुजरात में दूसरे चरण के मतदान के बाद 8 दिसंबर को होने वाली मतगणना से पूरा चित्र स्पष्ट होगा।