CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 22   12:37:53

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने किए 33 केंद्र युवा केंद्रों के रूप में चिन्हित

01-12-2022, Thursday

गुजरात विधानसभा सभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान आज शाम तक संपन्न हो जाएंगे। इस बार मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने 33 केंद्रों को युवा केंद्र के रूप में चिन्हित किया है।
आज 19 जिलों में 89 सीट पर 788 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला ईवीएम मशीन में हर पल कैद होता जा रहा है। इस बार 4.77 लाख नए मतदाता है,जो पहली बार मतदान कर रहे है। वही चार लाख मतदाता दिव्यांग है।
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव के वक्त महिलाओं के लिए लेडीज स्पेशल ऑन ड्यूटी महिला मतदान केंद्रों की शुरुआत की गई थी। इसी को जारी रखते हुए इस बार 1274 मतदान केंद्र महिला संचालित है ।जहां पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था रखी गई है ।इसी के साथ इस बार एक नया प्रयोग किया गया है ।मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अनुसार युवा वर्ग को ध्यान में रखते हुए 33 केंद्रों को युवा केंद्र के रूप में चिन्हित किया गया है। जहां पर युवा कर्मचारी ही ड्यूटी पर हैं।
यूं देश के मुख्य चुनाव आयुक्त नागरिकों की दृष्टि से देखते हुए कई नई चीजें लागू कर रहे है।