07-11-22
अब 2040 में बनेगा दिवाली और देव दिवाली पर सूर्य-चंद्र ग्रहण का योग
कल कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली (8 नवंबर) की शाम 4.23 बजे से अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखने लगेगा। देश के पूर्वी हिस्से के अलावा बाकी शहरों में आंशिक चंद्र ग्रहण दिखेगा, जो कि 6.19 बजे खत्म होगा। इसके बाद उपच्छाया चंद्र ग्रहण शुरू होगा और ये 7.26 बजे तक रहेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक 2022 से पहले सूर्य और चंद्र ग्रहण का ऐसा योग 2012 और उससे पहले 1994 में बना था। 2012 में 13 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 28 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुआ था। 1994 में 3 नवंबर को दिवाली पर सूर्य ग्रहण और 18 नवंबर को देव दिवाली पर चंद्र ग्रहण हुए थे। अब ऐसा संयोग 18 साल बाद बनेगा। 2040 में 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा) और 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, ये ग्रहण भारत में दिखेगा।
More Stories
पाकिस्तान में 5.8 तीव्रता का भूकंप: इस्लामाबाद और रावलपिंडी समेत कई इलाकों में धरती हिली
झटका या इंसाफ़? अमेरिका की ‘करंट’ सज़ा और राणा की फांसी की उलझन
कौन हैं रुतुजा पाटिल? जो बनने जा रहीं उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बहू