07-11-22
चुनावी घोषणा पत्र में 8 लाख रोजगार
महिलाओं को फ्री सिलेंडर का भी वादा
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने इसे शिमला में लॉन्च किया। वहीं भाजपा ने अपने 73 पेजों संकल्प पत्र में 11 घोषणाओं पर फोकस किया है। प्रदेश की आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए अलग से स्त्री शक्ति संकल्प पत्र जारी किया गया है।वहीं भाजपा के घोषणा पत्र में OPS का कोई जिक्र नहीं है। OPS मुद्दे पर भाजपा का कहना है कि इसको लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है और कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर ही सरकार इस पर कोई निर्णय लेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह इस दौरान मौजूद रहे।
More Stories
सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के करीब, रियल्टी-आईटी शेयरों में तेजी
पिता ने 6 साल की मासूम को जबरन पिलाई शराब, मां ने सुनाई आपबीती तो पुलिस भी हो गई हैरान
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ;18 मजदूरों की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल