03-11-2022
यूक्रेन को एटमी हथियार बनाने में मदद कर रहा पाकिस्तान
रूस और यूक्रेन के बीच 9 महीने से युद्ध चल रहा है। इस बीच रूस ने दावा किया है कि पाकिस्तान परमाणु हथियार बनाने में यूक्रेन की मदद कर रहा है। यह दावा रूस के सांसद इगोर मोरोजोव ने किया है। सांसद का कहना है कि यूक्रेन की सेना को पाकिस्तान तोप के गोलों की सप्लाई कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान पर तानाशाही देश नॉर्थ कोरिया और लीबिया को परमाणु बम बनाने की तकनीक बेचने के आरोप लगे थे।वहीं, दूसरी तरफ अमेरिका में व्हाइट हाउस ने नॉर्थ कोरिया पर गुप्त रूप से रूस को तोप के गोलों की सप्लाई करने का आरोप लगाया है।
More Stories
“रमजान के महीने में मैंने गाजा युद्ध भी रुकवाया था”- PM मोदी
आंध्र प्रदेश में हिंसा के खिलाफ सख्त एक्शन, कई अधिकारियों पर गिरी गाज
आज की बड़ी खबरों पर एक नजर- स्वाति मालीवाल से बदसलूकी केस में FIR, चारों धाम में 31 मई तक VIP दर्शन नहीं