30-10-2022
रिटायर्ड जज होंगे अध्यक्ष
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी हो चुकी है घोषणा
गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने शनिवार को इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज कैबिनेट की बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया है।
केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने ट्वीट में बताया कि कमेटी के अध्यक्ष हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज होंगे और इसमें 3-4 सदस्य होंगे। इससे पहले उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सरकारें भी UCC को लागू करने की घोषणा कर चुकी हैं। गुजरात सरकार ने यह फैसला विधानसभा चुनाव से पहले किया है। इस कारण, इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है।
More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड