07-10-22
भूपेश बघेल बोले- तैयारी करके जाना पड़ेगा
आज प्रियंका गांधी भी यात्रा में होंगी शामिल
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। गुरुवार को इस यात्रा में कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया शामिल हुए थे। वे राहुल गांधी के ठीक बगल में चल रहे थे। फिर अचानक राहुल गांधी ने उनका हाथ पकड़ा और भागना शुरू कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धारमैया आते हैं तो राहुल उनका हाथ पकड़कर दौड़ने का इशारा करते हैं। फिर पूर्व सीएम मुस्कुराते हुए राहुल गांधी के साथ कदम बढ़ा देते हैं। कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए इस वीडियो पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि अब तो तैयारी करके जाना पड़ेगा।
More Stories
अगर आपको भी इन चीजों के लिए आए कॉल तो हो जाएं सावधान नहीं तो बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली
संविधान पर संकट, बदलाव की दस्तक’ ; कांग्रेस के 84वें अधिवेशन में राहुल गांधी की हुंकार
उम्र की दीवार या राजनीति का स्तंभ? मोदी की रिटायरमेंट की चर्चा में कितना दम…. जानिए पूरी हकीकत