29-09-22
चौथे दिन होती है माँ कुष्मांडा की पूजा
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन 29 सितंबर, आज गुरुवार को है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा का विधान है। शास्त्र में कहा गया है कि देवी ने अपनी मंद मुस्कान से पिंड से ब्रह्मांड तक का सृजन इसी स्वरूप में किया था। देवी के कूष्मांडा स्वरूप के दर्शन पूजन से न सिर्फ रोग-शोक का हरण होता है अपितु यश, बल और धन में भी वृद्धि होती है। मां कूष्मांडा की आठ भुजाएं हैं। मां को अष्टभुजा देवी के नाम से भी जाना जाता है। इनके सात हाथों में क्रमशः कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा है। आठवें हाथ में जपमाला है। मां सिंह की सवारी करती हैं।नवरात्रि के चौथे दिन हरा रंग पहनना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि मां कूष्मांडा को हरा रंग अतिप्रिय है।
More Stories
कर्ण पिशाचिनी साधना: चमत्कारी तंत्र-मंत्र का अनोखा रहस्य
बांदा से पेरिस तक किसान के बेटे ने दुनिया को दिखाई राह!
सोना छू रहा आसमान, चांदी भी दौड़ में शामिल ; कीमतों की रफ्तार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड