19-09-22
पिछले 5 दिनों से हड़ताल पर उतरे वडोदरा महानगर पालिका के कर्मचारियों को मनाने की मेयर केयुर रोकड़िया की कोशिश बेनतीजा ही रही।
गुजरात के वडोदरा शहर में पिछले कई दिनों से वडोदरा महानगर पालिका कर्मचारी महा मंडल के सदस्य हड़ताल पर उतरे हैं। इस मामले आज मेयर केयुर रोकडिया और स्थाई समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हितेंद्र पटेल ने उनके साथ बैठक का आयोजन किया और 5 दिनों से जारी हड़ताल समेटने पर जोर दिया।इस मौके पर कर्मचारियों ने अपनी मांगे मेयर तक पहुंचाई लेकिन बैठक के बाद भी कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिए जाने से कर्मचारियों में असंतोष ही देखने मिला।
More Stories
वडोदरा में शिक्षा व्यवस्था को मिली नई रफ्तार ; शिक्षा मंत्री ने की अहम घोषणाएं
विकास की नई डगर ; वडोदरा में प्लास्टिक से बनेगी इको-फ्रेंडली सड़क
पीने के पानी में मिला जहर! सूरत की चमकती जेम इंडस्ट्री पर काला धब्बा ,120 जिंदगियां दांव पर