CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Monday, March 31   1:17:09

महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार आज

19-09-22

दोपहर 3:30 बजे से स्टेट फ्यूनरल

क्वीन को पति प्रिंस फिलिप के बाजू में दफनाया जाएगा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II का अंतिम संस्कार आज शाही परंपराओं के मुताबिक किया जाएगा। करीब एक घंटे चलने वाला स्टेट फ्यूनरल का कार्यक्रम भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 3:30 बजे (ब्रिटिश समय के मुताबिक, 11 बजे) शुरू होगा। स्टेट फ्यूनरल खत्म होने के बाद पूरे देश में 2 मिनट का मौन रखा जाएगा।96 साल की महारानी का निधन 8 सितंबर को हो गया था।
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार दोपहर लंदन के वेस्टमिंस्टर हॉल पहुंचीं। उन्होंने क्वीन को भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। ब्रिटेन में 10 दिन का राजकीय शोक है।