CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 12, 2024

जानिए देश दुनिया के अमीरों के बारे में!!

29 April 2022

हाल ही में Forbes ने देश दुनिया के अमीरों की सूची पेश की है,तो आइए आपको भी बताते हैं देश दुनिया के धनवानों के बारे में कुछ खास जानकारी।

*

1.
एलन मस्क
CEO, Tesla
$246.2B

Image Source: Getty Images

अमेरिकी नागरिक एलन मस्क इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक हैं। Forbes 2022 की सूची में उन्होंने पूरे विश्व में अमीर व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर रखा गया है। एलन की नेट वर्थ 246.2 बिलियन डॉलर है। वह अपनी कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के माध्यम से पृथ्वी के ट्रांसपोर्टेशन में रेवोल्यूशन लाने के लिए काम कर रहे हैं।
25 अप्रैल, 2022 को ट्विटर के बोर्ड ने मस्क को कंपनी को 44 बिलियन डॉलर में बेचने पर सहमति व्यक्त की, जब उन्होंने 9.1% हिस्सेदारी का खुलासा किया और अधिग्रहण की धमकी दी।

*

2.
जेफ बेजोस
Founder and Executive Chairman, Amazon
$170.4B

Image Source: Getty Images

Forbes 2022 के अनुसार विश्व के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं जेफ बेजोस। अमेरिकी उद्यमी जेफ ऑनलाइन कंपनी अमेजन के फाउंडर एवं एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं।
फोर्ब्स के डाटा के अनुसार उनकी नेट वर्थ 170.4 बिलियन डॉलर है। कोरोना में इस कंपनी को अधिक फायदा हुआ क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोग ऑनलाइन खरीदारी करने लगे।
कोरोनोवायरस महामारी के दौरान गोदाम के कर्मचारियों के इलाज के लिए अमेज़ॅन को अमेरिकी सीनेटरों और आम जनता की फ़रियाद का सामना करना पड़ा।

*

3.
बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली
Chairman And CEO,
LVMH Moët Hennessy Louis Vuitton
$159.9B

Image Source: Getty Images

बर्नार्ड अरनॉल्ट LVMH – फ्रांस के चेयरमैन और सीईओ हैं। उन्हें फोर्ब्स 2022 ने विश्व का तीसरा सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया है। 2021 के अनुसार बर्नार्ड यूरोप के सबसे अमीर आदमी थे। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 159.9 बिलियन डॉलर है।

*

4.
बिल गेट्स
Cofounder, Bill & Melinda Gates Foundation

$132B

Image Source: Getty Images

अमेरिकी बिजनेसमैन बिल गेट्स फोर्ब्स 2022 के लिस्ट के अनुसार विश्व के चौथे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। बिल माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर हैं और साथ ही वह एक लेखक भी हैं। फोर्ब्स 2022 के अनुसार बिल की नेट वर्थ 132 बिलियन डॉलर है।

*

5.
गौतम अडानी
$128.8B

Image Source: Getty Images

भारतीय नागरिक गौतम अडानी विश्व के 5वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 128.8 बिलियन डॉलर है। गौतम अडानी एक भारतीय अरबपति उद्योगपति और मानववादी व्यक्ति हैं। वह भारत में बंदरगाह विकास और संचालन में शामिल अहमदाबाद स्थित बहुराष्ट्रीय समूह अदानी समूह के अध्यक्ष और संस्थापक हैं।

*

6.
वॉरेन बफे
CEO, Berkshire Hathaway

$120.1B

Image Source: Getty Images


अमेरिकन बिजनेस मैन वॉरेन बफे विश्व के 6वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार उनकी नेट वर्थ 120.1 बिलियन डॉलर है। वॉरेन बर्कशायर हैथवे कंपनी के चेयरमैन और सीईओ हैं।

*

7.
लैरी एलिसन
CTO And Cofounder, Oracle
$105.6B

Image Source: Getty Images

अमेरिकी इन्वेस्टर लैरी एलिसन फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार दुनिया के 7वें सबसे अमीर आदमी हैं। उनकी नेट वर्थ है 105.6 बिलियन डॉलर। लैरी ओरेकल कॉर्पोरेशन के सह-संस्थापक, कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी हैं।

*

8.
मुकेश अंबानी
Founder And Chairman, Reliance Industries
$105.2B

Image Source: Getty Images

फोर्ब्स 2022 के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में भारत के मुकेश अंबानी ने अपनी जगह बरकरार रखी है। वे लिस्ट के अनुसार विश्व के 8वें सबसे अमीर आदमी है। उनकी नेट वर्थ 105.2 बिलियन डॉलर है। मुकेश अंबानी भारतीय बिजनेस मैन हैं और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर और सबसे बड़े शेयर होल्डर हैं।

*
9.
लैरी पेज
Cofounder And Board Member, Alphabet
$101.9 B

Image Source: Getty Images

अमेरिकी कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी पेज सर्च इंजन गूगल के को-फाउंडर हैं। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार लैरी विश्व के 9वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। उनकी नेट वर्थ 101.9 बिलियन डॉलर है। लेरी ने 1998 में सर्गी ब्रिन के साथ मिलकर गूगल की स्थापना की थी।

*

10.
सर्गी ब्रिन
Cofounder And Board Member, Alphabet
$98B

Image Source: Getty Images

सर्गी ब्रिन एक अमेरिकी बिजनेस मैन और कंप्यूटर साइंटिस्ट हैं। लैरी पेज के साथ मिलकर अपनी पीएचडी के दौरान उन्होंने गूगल की स्थापना की। फोर्ब्स 2022 की लिस्ट के अनुसार वे विश्व के 10 वें सबसे अमीर आदमी हैं। सर्गी की नेट वर्थ 98 बिलियन डॉलर है।