CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:03:52

Fans ने करवाई रणबीर – आलिया की शादी

15 April 2022

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की शादी की खूबसूरत फोटोज सोशल मीडिया पर लगातार शेयर की जा रही हैं। फैंस कपल की शादी से बेहद खुश हैं और उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें कोलकाता के फैंस रणबीर-आलिया की शादी मना रहे हैं। जी हां, फैंस धूमधाम से दूल्हे राजा रणबीर की बारात निकाली है। दुल्हन आलिया को भी लोग लेकर आ रहे हैं। इन फोटोज को देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। 

पहली फोटो में मां दुर्गा की मूर्ति पर आलिया का फेस मास्क लगा हुआ है। कुछ लोग इस मूर्ति को गोद में उठाए हुए है। बता दें, बंगाली रिवाज में दुल्हन को मंडप तक गोद में उठाकर लाया जाता है। 

दूसरी फोटो में एक मूर्ति को रिक्शे पर रखा गया है और इसके चेहरे पर रणबीर कपूर का मास्क लगाया गया है। रिक्शे को एक आदमी खींच रहा है और पीछे लोग बाराती बनकर चल रहे हैं। तीसरी फोटो में दोनों मूर्तियों को एक साथ स्टेज पर बैठाया गया है। दोनों के गले में वरमाला पड़ी हुई है।

इन फोटोज को देखकर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘इनका अलग ही कुछ चल रहा है।’ दूसरे ने लिखा- ‘ये देखकर लग रहा है सही में देश में बेरोजगारी है।’