CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:50

पहली बार यूक्रेन का रूस पर हमला!!

1 April 2022

रूस और यूक्रेन के बीच जंग 37वें दिन भी जारी है। रूसी हमलों के जवाब में अब यूक्रेन की आर्मी ने रूस के शहर पर हमला किया है। न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, रूस के पश्चिमी शहर बेलगोरोड गवर्नर का कहना है कि शुक्रवार को यूक्रेन के 2 हेलिकॉप्टरों ने उनके यहां ऑयल डिपो पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में दो लोग घायल हो गए।

इस में जंग में दोनों देश की सेना के साथ आम लोगों को भी जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन के प्रोसिक्यूटर जनरल ऑफिस के मुताबिक, रूसी हमले में अब तक 153 बच्चे की मौत हो चुकी है, जबकि 245 से ज्यादा बच्चे घायल हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूसी सेना ने 24 फरवरी को चेर्नोबिल न्यूक्लियर पावर प्लांट पर कब्जा कर लिया था। यहां से अब रूसी सैनिकों ने पीछे हटना शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया, सैनिक चेर्नोबिल से दूर जा रहे हैं और बेलारूस में प्रवेश कर रहे हैं।

अन्य अपडेट्स
• पुतिन ने कहा कि रूस से प्राकृतिक गैस खरीदने के लिए विदेशी खरीदारों को रूसी बैंकों में रूबल खाते खुलवाने होंगे। आज से इन्हीं खातों से गैस आपूर्ति के लिए भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
• नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि यूक्रेन में रूसी सैनिक पीछे नहीं हट रहे हैं, बल्कि डोनबास क्षेत्र के लिए एकत्र हो रहे हैं।
• अमेरिका की एक कंपनी ने कहा कि रूस-यूक्रेन जंग शुरू होते ही यूरोप में साइबर हमला हुआ था।

यूक्रेन में हुए नुकसान पर एक नजर
• यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के मुताबिक, अब तक रूसी सेना ने 1,370 मिसाइलें दागी हैं और यूक्रेन के 15 हवाई अड्डों को तबाह कर दिया है।
• यूक्रेन ने दावा किया है कि लगातार हो रही रूसी बमबारी में अब तक 148 बच्चों की मौत हुई है।
• रूस की सेना ने यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्र में स्थित सैन्य बेस पर हमला किया है। यूक्रेनी मीडिया के अनुसार यहां के गवर्नर वैलेंटिन रेजनिचेंको ने कहा कि हमले में दो लोगों की मौत हुई है।