CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:29:56

देश पर बरपा गर्मी का कहर!!!

1 April 2022

देश के उत्तरी राज्यों में मार्च महीने में ही गर्मी का कहर देखने को मिला था और अब अप्रैल में कई रिकॉर्ड टूट सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा और यूपी समेत कई राज्यों में अप्रैल के पहले सप्ताह में ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। हैरानी की बात यह है कि सर्द रातों के लिए मशहूर शिमला में भी तापमान में काफी इजाफा हुआ है। शिमला में 17 मार्च को रात को तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। शिमला में कभी भी रात के वक्त इतना ज्यादा तापमान नहीं रहा।

यही नहीं धर्मशाला में भी तापमान में तेजी से इजाफा हो रहा है। धर्मशाला में 29 मार्च को तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसके अलावा 30 तारीख को यह 32.8 सेल्सियस तक था। मनाली में भी तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है, जो फिलहाल 27 डिग्री सेल्सियस तक चल रहा है। इससे पहले 2004 में ही इतना तापमान था। शिमला की बात करें तो 22 मार्च, 2010 को तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तापमान था, जो अधिकतम था। इस लिहाज से देखें तो इस बार के मार्च की रातें शिमला में सबसे ज्यादा गर्म रही हैं।

इसके अलावा इस साल का मार्च महीना बीते 14 सालों में सबसे सूखा रहा है। इस दौरान बारिश में 95 फीसदी तक की कमी देखने को मिली है। इससे पहले 2008 में 96 पर्सेंट की कमी दर्ज की गई थी। हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिलों की यही स्थिति बनी हुई है। खासतौर पर ऊना, बिलासपुर और हमीरपुर जिलों में गर्मी उफान पर है। गौरतलब है कि इस साल मार्च महीने में ही भीषण गर्मी देखने को मिल रही है, जिसे लेकर चिंता जाहिर की जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अप्रैल का महीना देश में भीषण गर्मी वाला हो सकता है और कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो सकते हैं।