CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Wednesday, April 2   2:27:48

IPL के ठीक 2 दिन पहले धोनी ने छोड़ी CSK की कप्तानी

धोनी ने कहा CSK की कप्तानी को अलविदा

24 March 2022

महेंद्र सिंह धोनी ने 14 साल के लंबे अंतराल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान धोनी ने 40 की उम्र में कप्तानी से इस्तीफा देकर रवींद्र जडेजा को अपना नया उत्तराधिकारी चुना है।

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स को दो दिन बाद 26 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलना था लेकिन इससे पहले धोनी के फैसले ने सभी को चौंका दिया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई को चार बार खिताब दिलाने वाले धोनी अब सिर्फ बतौर खिलाड़ी खेलेंगे। माही के फैसले से सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी हैरान हैं और काफी भावुक हो रहे हैं।