प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक जयप्रकाश चौकसे नहीं रहे। वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे। चौकसे ने आज सुबह सवा 8 बजे आखिरी सांस ली। उनका अंतिम संस्कार इंदौर में होगा।
83 वर्षीय चौकसे के कई आलेख व फिल्म समीक्षा देश की प्रमुख फिल्म पत्रिकाओं व अखबारों में प्रकाशित हुईं। कई पाठक उनके लेखन के मुरीद थे। चंद दिनों पहले ही उन्होंने एक अग्रणी अखबार में अपने कॉलम की अंतिम किस्त लिखी थी। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि चौकसे की अंत्येष्टि बुधवार शाम 5 बजे इंदौर में होगी।
More Stories
घिबली ट्रेंड या घिबली ट्रैप
शेयर बाजार में भारी गिरावट, निवेशकों के 20 लाख करोड़ स्वाहा
PM Modi ने जोड़ा अतीत से भविष्य का पुल, किया भारत के पहले वर्टिकल लिफ्ट ब्रिज का उद्घाटन