रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायल की तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन इन सबके बीच अमेरिका की तरफ से एक बेहद ही चौकाने वाला बाएं सामने आया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका जल्द ही रूसी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर देगा। यूरोपीय देशों और कनाडा ने पहले ही रूस से हवाई यातायात के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। अमेरिका से रूसी स्वामित्व वाले और संचालित विमानों को प्रतिबंधित करने वाला एक आदेश अगले 24 घंटे के भीतर जारी किया जा सकता है। रूस से अमेरिका के लिए कुछ उड़ानें पहले ही रद्द कर दी गई हैं।
More Stories
पटौदी परिवार को रातों रात क्यों छोड़नी पड़ी थी पीली कोठी, सोहा अली खान ने किया बड़ा खुलासा
IPL 2025: Gujarat Titans ने घायल ग्लेन फिलिप्स की जगह 75 लाख में जोड़ा घातक ऑलराउंडर – दासुन शनाका होंगे नई उम्मीद
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब सिर्फ 1% टैक्स, 5% की छूट की घोषणा