CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Monday, April 21   6:01:29

सपा के 159 उम्मीदवारों की सूची जारी

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों की अपनी सूची भी जारी की है। इसमें अखिलेश यादव के मैनपुरी की करहल सीट से आधिकारिक तौर पर लड़ने का ऐलान किया गया है।जेल में बंद सपा नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां को रामपुर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।जबकि स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम चुनाव लड़ेंगे।सपा की नई सूची में 31 मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया गया है। इसी तरह 18 यादव, सात कुर्मी, सात जाट, चार निषाद, चार गुर्जर और सात जाट को भी मैदान में उतार दिया है। सूची में आठ ब्राह्मण, पांच ठाकुर, छह वैश्य और दो सिख समुदाय के उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं।