CATEGORIES

September 2024
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
Tuesday, September 24   11:24:37

राजस्थान के सांवलिया जी मंदिर में 1 किलो सोने के बिस्किट की भेंट

राजस्थान के प्रख्यात कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में रविवार को कृष्ण चतुर्दशी पर खोले गए भंडार से 4.53 करोड़ से ज्यादा की रकम मिली है। यहाँ के
लोगों में श्री सांवरा सेठ के प्रति बहुत आस्था है। दूर-दूर से लोग मन्नत के लिए आते हैं। मन्नत पूरी होने के बाद श्रद्धालु भेंट चढ़ाते हैं। इस बार विदेशी मुद्रा के भी 100 डॉलर के 125 नोट मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में पहली बार नोट मिले। साथ ही, एक किलो सोने का बिस्किट भी मिला। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैयादास वैष्णव ने बताया कि पहले भी डॉलर मिले, लेकिन 3-4 नोट ही मिले थे। लेकिन इस बार 125 नोट मिले। वैष्णव ने बताया कि एक किलो सोने का बिस्किट भी पहली बार मिला है।