भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का निधन हो गया है।उन्होंने 91 साल की उम्र में चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में अंतिम सांस ली।पिछले एक महीने से वे कोरोना से लड़ रहे थे।चार बार एशियन गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह को मई में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ट्रेक एंड फील्ड में कई रिकॉर्ड बनाने वाले इस दिग्गज को फ्लाइंग सिख कहा जाता है।उन्हें यह नाम पाकिस्तान के तानाशाह शासक जनरल अयूब खान ने 1960 में उस समय के धाकड़ एथलीट अब्दुल खालिक को रेस में हराने पर दिया था।मिल्खा 1960 में ओलिंपिक मेडल जीतने के भी बहुत करीब थे लेकिन मामूली अंतर से वे चौथे स्थान पर रहे थे।
कोरोना ने छीना देश का “फ्लाइंग सिख”, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, जानिए किसने क्या कहा
देश के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना वायरस से निधन हो गया था। वह पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ PGI अस्पताल में भर्ती थे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंंद और पीएम नरेंद्र मोदी समेत कइयों ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।



More Stories
सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,300 के करीब, रियल्टी-आईटी शेयरों में तेजी
पिता ने 6 साल की मासूम को जबरन पिलाई शराब, मां ने सुनाई आपबीती तो पुलिस भी हो गई हैरान
गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट ;18 मजदूरों की मौत, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल