दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के ज्यादातर क्षेत्रों में सक्रिय हो चुका है, लेकिन उत्तरी क्षेत्रों में पहुंचने में उसकी रफ्तार थम गई है। हवा की विपरीत स्थितियों के चलते मानसून को लगे इस झटके से उत्तरी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में मानसून के पहुंचने में देरी हो सकती है। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बिहार व पूर्वी उत्तर प्रदेश तक मानसून भले ही समय से पहले पहुंच गया हो, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक उसके पहुंचने में तीन से चार दिनों तक की देरी हो सकती है। चक्रवाती स्थिति पैदा होने की वजह से मानसून की रफ्तार धीमी हुई है।
बिहार में लगातार मानसूनी बारिश हो रही है। इस कारण लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आज बिहार को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। ऐसे में बिहार के 11 जिलों में 18 जून तक के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं 13 जिलों में ऑरेज अलर्ट व अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं खुले मैदानों और बगानों में लोगों को न रूकने की अपील की गई है क्योंकि बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
More Stories
कौन है VUDA का घूसखोर क्लास 1 अधिकारी, लाखों की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शहजादे और शहंशाह के बीच ठनी, बहन की ये स्पीच क्या PM को पड़ेगी भारी?
भरूच के कमांडो ने खुद की ही रिवॉल्वर से की सुसाइड, इलाके में सनसनी