CATEGORIES

April 2025
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Tuesday, April 8   11:23:00

23 दिन की बच्ची के पेट से निकले 8 भ्रूण

04-11-22

डॉक्टर बोले- दुनिया का पहला ऐसा मामला

रांची में 23 दिन की बच्ची के पेट से आठ भ्रूण निकाले गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों के पेट से भ्रूण निकलने के मामले रेयर होते हैं। आठ भ्रूण निकलने का तो यह दुनिया का पहला केस है।यह मामला झारखंड के रामगढ़ का है। बच्ची का इलाज रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में चल रहा था। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर ने बताया कि बच्ची का जन्म 10 अक्टूबर को हुआ तब उसके पेट में सूजन थी। दो दिन बाद उसे रानी चिल्ड्रन अस्पताल में भर्ती किया गया।

CT स्कैन देखने पर लगा कि पेट में डर्माइट सिस्ट हो सकती है। शुरुआती इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया और 21 दिन बाद बुलाया गया। 2 नवंबर यानी बुधवार को उसका ऑपरेशन हुआ तो 8 भ्रूण निकले।