CATEGORIES

May 2025
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Tuesday, May 6   11:39:40

ब्लड कैंसर से जूझ रहीं 68 साल की चंडीगढ़ की सांसद और एक्ट्रेस किरण खेर

01 Apr. Mumbai: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और चंडीगढ़ से भाजपा सांसद किरण खेर मल्टीपल मायलोमा नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जो एक तरह का ब्लड कैंसर है। बता दें कि, 68 साल की एक्ट्रेस का इलाज मुंबई में चल रहा है और वे रिकवर हो रही हैं। चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने यह जानकारी मीडिया से सांझा की है। उनके अनुसार, एक्ट्रेस को यह बीमारी पिछले साल नवंबर में डिटेक्ट हुई थी।

हाथ टूटने के बाद डिटेक्ट हुई बीमारी

अरुण सूद ने अपने बयान में कहा, ‘पिछले साल 11 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित घर में किरण का बायां हाथ टूट गया था। चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) में जांच कराने के बाद पता चला कि उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। बीमारी उनके बाएं हाथ से लेकर दाएं कंधे तक फैल चुकी थी। 4 दिसंबर को उन्हें मुंबई लाया गया। उन्हें इलाज के लिए कोकिलाबेन हॉस्पिटल में रेगुलर जाना पड़ता है।’

पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी किया

किरण के पति अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनकी सेहत के बारे में बताया है। उन्होंने बेटे सिकंदर और अपने नाम से जारी स्टेटमेंट में लिखा है, ‘फिलहाल उनका ट्रीटमेंट जारी है और हमें पूरा यकीन है कि वे पहले से ज्यादा मजबूती के साथ इससे बाहर आ जाएंगी। हम खुशनसीब हैं कि वे बेहतरीन डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। वे हमेशा फाइटर रही हैं।’ अनुपम ने आगे किरण के लिए दुआ कर रहे फैन्स का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा है कि वे रिकवर हो रही हैं।