CATEGORIES

March 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Wednesday, March 26   2:04:50

पूर्व प्रधानमंत्री श्री जवाहरलाल नेहरू जी की 57वीं पुण्यतिथि आज

देश के पूर्व या यूं कहें स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू जी का दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था जिसके बाद उन्होंने उस दिन अपनी आखिरी और अंतिम सांस ली थी। आज उनकी पुण्यतिथि के दिन पूरा देश उनको नमन करता है।

इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का दिन साल के सभी आम दिनों की तरह ही है लेकिन इतिहास में सबसे बड़ी घटना के रूप में यह दिन सामने आया है। जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया। उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं।
जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें याद कर रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।
कांग्रेस पार्टी ने जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि हैशटैग #RememberingNehru चलाया है। इसके साथ ट्वीट किया है, ”आज हम पंडित जवाहरलाल नेहरू को सम्मानित करते हैं, जिन्होंने भारत और दुनिया के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया है। वे महान बुद्धि के व्यक्ति थे, आधुनिक भारत के निर्माता और सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने भारत की आजादी, लोकतंत्र और आगे के विकास के लिए जोरदार लड़ाई लड़ी थी।”