26 Jan. Vadodara: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर साल 2021 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है।पद्म पुरस्कारों ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सम्मान शामिल होते हैं।इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का है।जिन्हें पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।आबे समेत ये पुरस्कार कुल 7 लोगों को दिया गया है।जिनमें एसपी बाला सुब्रमण्यम, डॉक्टर नरिंदर सिंह कपेनी और सुदर्शन साहू जैसे नाम शामिल हैं।
केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार इस साल पद्म भूषण पुरस्कार से 10 हस्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
इसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, पीएम के पूर्व प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान (मरणोपरांत), असम के पूर्व सीएम तरुण गोगोई (मरणोपरांत) और धर्मगुरु कलदी सादिक (मरणोपरांत) शामिल हैं।
पद्म श्री पुरस्कारों की लिस्ट
गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, ब्रिटिश फिल्म निर्देशक पीटर ब्रूक, फादर वालेस (मरणोपरांत), प्रोफेसर चमन लाल सप्रू (मरणोपरांत) पद्म श्री पुरस्कार के 102 प्राप्तकर्ता हैं।
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल, महेश- नरेश कनोडिया, दादू दान गढवी और डॉक्टर चंद्रकांत महेता को भी पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
More Stories
अफ़ग़ानिस्तान में फिर आया 5.9 तीव्रता का भूकंप, कश्मीर में भी महसूस किए गए झटके
यह सिर्फ़ एक तस्वीर नहीं है, यह एक चीख़ है फिलिस्तीन की वो सच्चाई जो दुनिया को हिला देती है
बंगाल की हिंसा पर गुजरात की हुंकार ; हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ VHP का उग्र प्रदर्शन