CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 23   9:24:18

सूडान से रेस्क्यू हुए 360 भारतीय पहुंचे दिल्ली

27-04-2023, Thursday

अब तक 994 इंडियन सूडान से निकाले गए

हर भारतीय को सुरक्षित लाना लक्ष्य : विदेश राज्य मंत्री

सूडान से निकाले गए 360 भारतीय नागरिक बुधवार रात को नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। भारत के ऑपरेशन कावेरी के तहत इंडियन नेवी और एयरफोर्स ने तीन बैच में 561 लोगों को सऊदी अरब के जेद्दाह पहुंचा दिया गया है। वहीं बुधवार रात 136 भारतीयों का चौथा बैच C-130J एयरक्राफ्ट से और 297 भारतीयों का पांचवां बैच INS तेग से पोर्ट सूडान से जेद्दाह के लिए रवाना हो गया। यानी अब तक कुल 994 भारतीयों को सूडान से निकाला जा चुका है।