CATEGORIES

December 2023
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
December 2, 2023

दानिश सिद्दीकी की मौत पर तालिबान का बयान

अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके तेजी से एक के बाद एक शहर पर तेजी से कब्जा करते जा रहे हैं। जिससे वहां के हालात काफी तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। इसबीच दोहा, कतर में तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद सोहेल शाहीन ने बताया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान के “90 प्रतिशत” पर नियंत्रण कर लिया है।

तालिबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता मुहम्मद सोहेल शाहीन ने भारतीय समाचार चैनल के साथ हुए एक इंटरव्यू में साफ किया है कि तालिबानी गोलीबारी में हुई भारतीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी की मौत का जिम्मेदार वह खुद हैं। उनका कहना है कि फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्दीकी ने तालिबान के साथ कोऑर्डिनेट नहीं किया था। इस कारण तालिबानी गोलीबारी में उनकी मौत हो गई।