CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Sunday, February 16   6:25:31
SWAPNIL KUSHALE

कौन हैं स्वप्निल कुसाले, जिन्होंने Paris Olympics में भारत दिलाया तीसरा मेडल

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अपना तीसरा मैडल हासिल कर लिया है। स्वप्निल कुसाले ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल देश के नाम कर लिया है।

स्वप्निल ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन की मेंस कैटेगरी में शूटर में ये मेडल जीता है। स्वप्निल ने कुल 451.4 अंक हासिल किए। खास बात यह है कि इस बार के ओलिंपिक में अब तक तीनों मेडल शूटिंग इवेंट्स में ही मिले हैं।

स्वप्निल से पहले मनु भाकर और सरबजोत सिंह पेरिस गेम्स में मेडल जीत चुके हैं। वहीं मनु दो मेडल हासिल कर चुकी हैं। इतिहास को देखा जाए तो स्वप्निल मेडल जीतने वाले सातवें भारतीय शूटर बन गए हैं।

कौन है स्वप्निल कुसाले

स्वप्निल ने शूटिंग में अपनी यात्रा 2009 में शुरू की, जब उनके पिता ने उन्हें महाराष्ट्र के क्रीड़ा प्रबोधिनी में दाखिला दिलाया, जो एक प्राथमिक खेल कार्यक्रम है।

एक साल के गहन प्रशिक्षण के बाद, स्वप्निल ने अपने खेल करियर के रूप में शूटिंग को चुना। उनके समर्पण और प्रतिभा को जल्द ही पहचान लिया गया और 2013 में उन्हें लक्ष्य स्पोर्ट्स से प्रायोजन मिला।

स्वप्निल काहिरा में 2022 विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहे थे, जिससे भारत के लिए ओलंपिक कोटा स्थान अर्जित किया था।

पुणे में जन्मे निशानेबाज ने 2022 एशियाई खेलों में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता और बाकू में 2023 विश्व कप में मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ-साथ व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में दो रजत पदक जीते।

कुसाले ने 2022 विश्व चैम्पियनशिप में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक और नई दिल्ली में 2021 विश्व कप में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक भी जीता था।