CATEGORIES

February 2025
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
2425262728  
Tuesday, February 11   1:46:48
aatishi cm delhi

दिल्ली को आखिर मिल ही गया नया मुख्यमंत्री, सबसे युवा सीएम बनीं आतिशी

देश की राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

आतिशी ने आज शनिवार को दिल्ली की 17वीं मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।दिल्ली के राजनिवास में आतिशी को एलजी विनय सक्सेना ने शपथ दिलाई। शपथ के बाद आतिशी ने अरविंद केजरीवाल के पैर छुए। वे ​​​​​दिल्ली की सबसे युवा और तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गईं है। उनसे पहले सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की CM रह चुकी हैं।

आतिशी के बाद सौरभ भारद्वाज. गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन और मुकेश अहलावत ने भी मंत्री पद की शपथ ली। कैबिनेट में मुकेश अहलावत एकमात्र नया चेहरा हैं।43 साल की आतिशी कालकाजी सीट से तीन बार की विधायक हैं।

आतिशी दिल्ली की सबसे युवा CM होने का केजरीवाल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। आतिशी 43 साल की हैं, जबकि 2013 में पहली बार CM बनने के समय केजरीवाल 45 साल के थे। AAP विधायकों ने 17 सितंबर को केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी का नाम CM के रूप में फाइनल किया था।आतिशी के शपथ ग्रहण समारोह में आम आदमी पार्टी कन्वेनर अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब CM भगवंत मान शामिल रहे।