CATEGORIES

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
June 3, 2023

BSP में शामिल हुईं निर्भया की वकील सीमा कुशवाहा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले साल 2012 के निर्भया गैंगरेप मामले की वकील सीमा कुशवाहा ने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया है। सीमा उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से वकालत की पढ़ाई की है। जिस वक्त निर्भया के साथ यह दर्दनाक घटना हुई उस वक्त सीमा कोर्ट में ट्रेनिंग कर रहीं थी। जैसे ही उन्हें इस केस का पता चला उन्होंने बिना पैसे के इस केस को लड़ने का फैसला किया था। निर्भया मामले में सीमा पीड़ित पक्ष की वकील थीं और उन्होंने कानून लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाया। महिला अधिकारों की मुखर वकालत करने वाली कुशवाहा ने नर्भिया मामले में निचली अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक पैरवी कर पीड़ित पक्षकार को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थीं।