CATEGORIES

May 2024
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031 
May 2, 2024

तमिलनाडु के एक रिसोर्ट में गजराज पर फेंका गया जलता टायर…

23 Jan. Vadodara: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके चलते लोगों में गुस्सा नज़र आ रहा है। दरहसल, ये वीडियो तमिलनाडु का है, इस वीडियो में तमिलनाडु के रिसोर्ट में काम करने वालों ने हाथी को भागने के लिए उस पर जलता टायर फेंक दिया जिसके बाद हाथी की मृत्यु हो गयी। फिर एक बार मनुष्य, गजराज ये मौत का कारण बना। इस वीडियो ने सभी को चौंका दिया है। फारेस्ट की स्पेशल टीम ने रिसोर्ट के मालिक समेत 2 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जांच के दौरान इस घटना का वीडियो उनके फ़ोन में भी पाया गया है।

वीडियो के सबूत के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को शुक्रवार शाम को वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट सेक्शन (9) के तहत गिरफ्तारी की गयी है। इस प्रावधान में 7 साल की सजा है। इस मामले में जुड़ा दूसरा आरोपी अब भी फरार है। स्पेशल टीम ने आरोपी की जांच शुरू कर दी है।

vnm tv

 

इस वीडियो को फारेस्ट अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को जारी किया गया। इस वीडियो में किसी वस्तु में आग लगा कर हाथी पर फेंका गया है, जिसके बाद हाथी तड़पते और दर्द से करहाते हुए दूसरी दिशा में दौड़ता नज़र आया।