CATEGORIES

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
June 3, 2023

हावड़ा हिंसा पर अमित शाह ने राज्यपाल से की बात

01-04-2023, Saturday

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में मंदिरों पर पथराव

बिहार के सासाराम और नालंदा में चलीं बम-गोलियां

पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार और महाराष्ट्र में भी बवाल हुआ। बिहार के रोहतास और नालंदा जिले में रामनवमी की शोभायात्रा को लेकर दो वर्गों में हिंसक झड़प हुई। दोनों तरफ से बमबाजी, फायरिंग और पत्थरबाजी में कई लोग घायल हो गए। घर और दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। दोनों जिलों में धारा-144 लगा दी गई है।


इधर, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के किराडपुरा इलाके में बुधवार-गुरुवार रात दो गुटों के बीच झड़प हुई। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पथराव किया। हमले में 10 पुलिसकर्मी समेत 12 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को फिर किराडपुर से लगे इलाके में पत्थरबाजी हुई। संभाजीनगर के सांसद इम्तियाज जलील ने कहा कि यहां झड़प शराबियों के दो गुटों में हुई। इन्होंने ही पत्थरबाजी की। राम मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। मंदिर में कोई नहीं गया। इसलिए नागरिकों को अफवाहों पर विश्वास नहीं करना चाहिए।