CATEGORIES

June 2023
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
2627282930  
June 3, 2023

देवभूमि द्वारका में कीर्तिदान गढवी पर लक्ष्मी की बारिश

26-12-2022, Monday

गुजरात के देवभूमि द्वारका के जामखंभालिया में लोकगायक कीर्तिदान गढवी पर नोटों की बारिश हुई।

गुजरात में लोक गायकों को काफी पसंद किया जाता है और जब भी लोक गायकों का कार्यक्रम आयोजित होता है सैकड़ों की संख्या में लोग उसका आनंद लेते हैं।गुजरात की देवभूमि द्वारका के जामखंभालिया में सोनल बीज के मौके पर प्रसिद्ध लोक कलाकार कीर्ति दान गढवी और विजय गढवी के डायरा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने उन पर फिर एक बार नोटों की बरसात की। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने लोकगीतों का आनंद लिया और जमकर नोट भी उड़ाए।